पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। पति को पता चला तो उसने अपनी अपनी पत्नी के प्रेम संबंध पर मुहर लगाते हुए उसकी शादी प्रेमी से करा दी थी। मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का है। पत्नी की ज़िद के आगे हार मानकर उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। इस प्रेम कहानी में जिस युवक ने अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से कराई है उसकी खुद की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील परिसर का है। दरअसल कायमगंज के सिकंदरपुर खास गांव की रहने वाली वैष्णवी का विवाह पटियाली के रहने वाले भंवर सिंह से 2023 में हुआ था। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच लगातार अनबन रहती थी और पत्नी अधिकांश समय मायके में ही रहती थी। इसकी वजह यह थी कि वैष्णवी का प्रेम प्रसंग उसी के गांव में रहने वाले मनोज नाम के युवक से चल रहा था। पति ने पत्नी को बुलाने की काफी कोशिश की लेकिन पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। जब वैष्णवी लंबे वक्त तक घर नहीं लौटे तो पति भंवर सिंह ने उनके परिजनों से बात की। जब पत्नी ने पति के साथ रहने से मना कर दिया और प्रेमी मनोज के साथ रहने की बात कही तो आखिर भंवर सिंह को ही झुकना पड़ा। पत्नी की माता व पति की मौजूदगी में वैष्णवी का विवाह प्रेमी मनोज के साथ तहसील परिसर में करवा दिया गया। वैष्णवी अपने प्रेमी मनोज के साथ खुशी-खुशी अपनी नई ससुराल चली गयी। वैष्णवी की मां ने मीडिया से कहा कि उनकी बेटी अपने ससुराल में खुश नहीं थी। और वहां रहती भी नहीं थी। मां को उम्मीद है कि वैष्णवी अपने नए ससुराल में खुश रहेगी।
सामने आया दोनों का बयान
जब वैष्णवी से पूछा गया कि उन्होंने अपनी पति भंवर को छोड़कर मनोज से शादी करने का फैसला क्यों किया, तो उन्होंने साफ-साफ कुछ भी कहने से मना कर दिया। वैष्णवी ने कहा, “कुछ तो बात होगी। वह (भंवर सिंह) रखना नहीं चाहते थे। मैं रहना नहीं चाहती थी।” उधर भंवर ने कहा, “वह अपने आप छोड़कर चली मुझको। हमारी शादी को दो साल हो गए हैं।”
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
