जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुटूंगा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के कुछ दिन पहले ही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ग्राम बुटूंगा के सरपंच नकुल राम की बेटी प्रतिमा थी, जिसकी शादी की तैयारियां पूरे परिवार द्वारा जोर-शोर से की जा रही थीं।

लेकिन आज सुबह प्रतिमा ने अपने घर के पास लगे एक पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रतिमा की आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बेटी की इस अप्रत्याशित और दुखद कदम से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर फैल गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026
- बरमकेला में पहली बार सजेगा भव्य गंगा आरती का दिव्य नजारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल… - June 14, 2026

