सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 अप्रैल 2025/ राज्य के कई जिलों के दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 7 अप्रैल को नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ सुबह 10.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से आयेंगे। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, जिला अधिकारियों के साथ बैठक, सामग्री वितरण आदि कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस सारंगढ़ में वे दोपहर भोज करेंगे और भोज के बाद दोपहर में राजभवन रायपुर के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रवाना होंगे। राज्यपाल के दौरे का कार्यालयीन सूचना पत्र उनके परिसहाय ने जारी की है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




