पिथौरा. शातिर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने नए-नए पैतरे आजमा रहे हैं. खुद को अधिकारी बताकर महासमुंद जिले के सरायपाली, बसना ब्लॉक के सरपंचों से ठगी की कोशिश की जा रही है.

ताजा मामला महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक से सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को पीएई अधिकारी बताकर प्रधानमंत्री नल जल योजना के नाम पर सरपंच से ठगी की है.

ग्राम पंचायत दूधीपाली के सरपंच से 25 हजार की ऑनलाइन ठगी हुई है. पीएचई विभाग ने जनप्रतिनिधियों एवं लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की राशि लेनदेन से संबंधित कॉल आने पर नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं. शातिर ठगों से सावधान रहें.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
