विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। आयशर मोटर्स की ओर से 510 विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गौरेला के नवीन भवन में 8 अप्रैल मंगलवार को सुबह 9 बजे कैंपस इंटरव्यू रखा गया है।

संस्था के प्राचार्य ने बताया कि व्ही.ई. कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड यानी आयशर मोटर्स की ओर से फिटर-100, मोटर मैकेनिक-100, मैकेनिक डीजल-100, टर्नर-100, मशीनिष्ट-100 एवं पेंटर के 10 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन उपरांत एक वर्ष का अप्रेंटिस ट्रेनिंग रहेगा। कार्य के दौरान एक समय का भोजन उपयुक्त कटौती पर दिया जाएगा। इसके साथ ही शफ्टि शूज, ड्रेस एवं एक समय का नाश्ता मुफ्त रहेगा। इस संबंध में जानकारी के लिए मोबाईल नंबर +91-9753871180 पर संपर्क कर सकते हैं।
एमसीबी जिले में भी भर्ती
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी भर्ती निकली है। मिशन शक्ति अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों के अनरूप जिला स्तरीय हब के लिए जिले में 07 स्वीकृत संविदा पदों के लिए के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों को परीक्षण/मूल्यांकन उपरांत पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन उपरांत पात्र उम्मीदवारों का वाक इंटरव्यू कौशल परीक्षा 04 अप्रैल 2025 को समय 11:00 बजे प्रातः से स्थान सेंट पैट्रिक अकेडमी स्कूल लालपुर, चौघड़ा मनेन्द्रगढ़ जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर में आयोजित किया जाना है। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के साथ संलग्न समस्त दस्तावेजों की मूल प्रति एवं परिचय पत्र साथ ही पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) भी अनिवार्य रूप से लाना होगा।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

