रायगढ़/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 01 नवंबर को संध्या 6 बजे मिनी स्टेडियम, रायगढ़ में होगा। राज्योत्सव का शुभारंभ रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में सांसद रायगढ़ गोमती साय, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर नगर निगम जानकी काटजू एवं सभापति जयंत ठेठवार विशिष्ट अतिथि होंगे।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिला प्रशासन द्वारा जन सामान्य से राज्योत्सव के कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
