उत्तर प्रदेश से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा नेता ने अपनी ही पत्नी और तीन बच्चों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने पत्नी और तीनों बच्चों पर गालियां चला दी। इस घटना में दो बेेटे और एक बेटी की मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सहरानपुर का है। बताया जा रहा है कि आरोपी योगेश रोहिला भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष है। योगेश ने शनिवार की दोपहर पत्नी नेहा और तीन बच्चों पर लाइसेंसी पिस्टल से गोलियों से बौछार कर दी। जिससे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो परिवार के चार लोग खून से लथपथ जमीन में पड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो बेटे और एक बेटी की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाजपा नेता भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। फिर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि इस वारदात को घर के अंदर ही अंजाम दिया गया। पुलिस ने वह हथियार बरामद कर लिया है जिससे गोली मारी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने बताया कि गोली लगने से भाजपा नेता के तीन बच्चों की मौत हो गई है। जबकि पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




