बालोद. बीती रात बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र में 30 लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अपनी गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकास खण्ड के मर्रामखेड़ा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कुल 17 लोग घायल हो गए. अटेंड कर लौट रहे थे. हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में हुआ.
फिलहाल घायलों का इलाज डौंडी अस्पताल में जारी है. वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
