छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कोरबा जिले में तेज आंधी और बारिश से दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
यह घटना कटघोरा के ग्राम लखनपुर बरभाटा स्थित न्यू वैष्णवी राईस मिल की है. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई है. मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची. घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया. घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है. पुलिस गिरे हुए दीवार के मलबे में दबे हुए एक मजदूर के शव को निकालने में जुटी है. कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
