उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चार युवकों ने मिलकर एक लड़की का अपहरण किया और उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह वारदात मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक लड़की को जबरन जमीन पर गिराकर उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है और चिल्ला रही है, लेकिन जंगल में होने के कारण कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। वहीं, तीन अन्य आरोपी पास खड़े होकर इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। कुछ देर बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा एक युवक आगे बढ़ता है और लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे आरोपी को रोक देता है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ लालगंज अशोक कुमार ने बताया कि इस वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वारदात कितने दिन पहले की है और किस स्थान पर घटी थी। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपियों और पीड़िता की पहचान करने के लिए फोटो को इनलार्ज करवाया है। इसके अलावा, आरोपियों की पहचान करने के लिए मैन्युअल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। मुख्य आरोपी और पीड़िता की पहचान होते ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
