बीजापुर। जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। दरअसल, सीआरपीएफ 199 बटालियन की टीम पीड़िया-मुतवेंडी मार्ग पर डिमाइनिंग ड्यूटी के लिए निकली थी।

इसी दौरान कैंप पीड़िया से करीब 800 मीटर की दूरी पर जवानों को एक संदिग्ध वस्तु दिखी। जब सीआरपीएफ की बम डिस्पोजल (बीडी) टीम ने जांच की, तो वहां 3 किलोग्राम का प्रेशर IED बरामद हुआ, जिसे माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया था।
जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाबल बम को निष्क्रिय करते नजर आ रहे हैं। बीजापुर समेत बस्तर के कई इलाकों में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी नक्सलियों की हर साजिश को नाकाम कर रही है। हाल ही में कई बार नक्सली प्रेशर IED और अन्य विस्फोटकों के जरिए जवानों को निशाना बनाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन हर बार जवानों की सतर्कता से बड़ी घटनाएं टल गई हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
