देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ डेटिंग ऐप पर मिले व्यक्ति द्वारा बलात्कार और ठगी का मामला सामने आया है। दक्षिणी दिल्ली के साकेत निवासी, एक निजी कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने 10 मार्च को मामला दर्ज किया।

शिकायत के अनुसार आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जिसने महिला से शादी करने की इच्छा जताई। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। कुछ समय बाद, आरोपी दिल्ली आया और झूठे बहाने से महिला के साथ संबंध बनाए। बाद में, उसने काम से जुड़ी जरूरतों का हवाला देते हुए महिला से वित्तीय मदद मांगी।
। लेकिन जब उसने शादी की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और कथित रूप से महिला के निजी वीडियो लीक करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

