रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला की है, जहां आज सुबह तालाब किनारे 35 वर्षीय फागुलाल राठिया का शव बरामद हुआ. मृतक फागुलाल राठिया के सिर पर पत्थर से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सेकगा.
फिलहाल, लैलूंगा पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
