सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 मार्च 2025/ सारंगढ़ के एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड के लिए 13 मार्च को दोपहर 12 बजे नीलामी निर्धारित किया गया है। इसके लिए बोलीदार को पहले, धरोहर के रूप में ₹5000 जमा करना होगा। यह ठेका 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए दिया जाएगा, जिसमें नागरिकों से दो पहिया साइकिल के लिए ₹5, मोटरसाइकिल के लिए ₹10 एवं चार पहिया वाहन के लिए ₹20 किराया शुल्क लिया जाएगा, जिसकी रसीद संबंधित ठेकेदार देगा। शासकीय कर्मचारी, अधिवक्ता, स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए कोई राशि वसूल नहीं होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ से प्राप्त किया जा सकता है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
