पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए की कटौती, होली से पहले डीजल और गैस के दाम में भी कटौती? जनता को आज बड़ी राहत…
महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल पर से वैट घटाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल के दाम में कमी आई है, जो आम जनता के लिए होली की सौगात से कम नहीं है। बात करें डीजल की कीमतों की तो इसमें फिलहाल किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने 3 मार्च को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आम जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए। वहीं, इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पर से 1 रुपए वैट कम करने का भी ऐलान किया है। ओपी चौधरी के ऐलान के बाद प्रदेश में पेट्रोल का रेट 1 रुपए कम हो गया है।
फिलहाल की बात करें, तो छत्तीसगढ़ राज्य के तमाम शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार चल रह ही है। राजधानी रायपुर में एक लीटर पेट्रोल 100.45 रुपए का बिक रहा है, तो राजनांदगांव में ये 100.85 रुपए प्रति लीटर है। सरकार द्वारा बजट में किए गए ऐलान के बाद अब ये 1 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा और कई शहरों में इसकी कीमत 100 रुपए से नीचे आ जाएगी।
छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल की मौजूदा कीमत की बात करें, तो बस्तर में 3 मार्च को पेट्रोल की कीमत 102.11 रुपए प्रति लीटर, बालोदबाजार में 101.18 रुपए प्रति लीटर, बीजापुर में 101.25 रुपए प्रति लीटर और बिलासपुर में 101.25 रुपए प्रति लीटर थी। इसके अलावा दंतेवाड़ा में ये 102.09 रुपए प्रति लीटर, धमतरी में 100.77 रुपए प्रति लीटर, दुर्ग में 100.80 रुपए प्रति लीटर और जशपुर में 101.93 रुपए प्रति लीटर थी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
