उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जान के बाद पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलिया मनाता था। इसी बीच पत्नी अचानक पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर कॉलोनी का है। दरअसल, यहां रहने वाले एक युवक महेश चंद्र पेशे से इंजीनियर हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ राजीव गांधी नगर में रहता है। युवक ने दो शादियां की हैं और अब तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन अचानक उसकी दूसरी पत्नी को इस बात की भनक लग गई और युवक के कमरे में जा पहुंची।
जहां उन्होंने कमरे का नाजारा देखकर हैरान हो गई। महिला ने प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ ली। जिसके बाद महिला ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत की और ससुराल पहुंची, तो सुसराल वालों ने उसे घर के अंदर नहीं घुसने दिया। ससुराल के लोग दूसरी विवाहिता को घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन पत्नी देर रात के बाद भी घर में दाखिल नहीं हो सकी। पूरा मामला मैनपुरी शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर कॉलोनी से जुड़ा है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
