लंबे समय इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली को नया सीएम मिल गया है। आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। लेकिन इससे पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। अब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे। दरअसल आज दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है।

भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।

दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये
नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के सपने को साकार करना बीजेपी के सभी 48 विधायकों की प्राथमिकता होगी। उन्होंने महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आठ मार्च तक महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि भेज दी जाएगी। यह कदम दिल्ली में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
किन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम का फायदा दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। योजना की पात्रता से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल नहीं है। यानी किन महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे और किसे नहीं, अभी इस बारे में कुछ साफ नहीं है। रजिस्ट्रेशन, एप्लिकेशन प्रोसेस से जुड़ी जानकारी भी अभी नहीं है।
- भक्ति और श्रद्धा से गूंजा रेड़ा भाटापारा: भव्य कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ… - May 3, 2026
- सारंगढ़ में अलर्ट: संदिग्ध गिरोह की दस्तक, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी… - May 3, 2026
- “गौसेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा” — अभामा महिला सम्मेलन की अनूठी पहल… - May 3, 2026
