सारंगढ़ बिलाईगढ़ 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 तीन चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में 17 फरवरी को जिले के बरमकेला विकासखण्ड में मतपत्र, बैलेट से मतदान होगा। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होगा। यह चुनाव प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान दिवस के दिन ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जायेगी।रिटर्निंग अधिकारी ने जानकारी दी है कि बरमकेला ब्लॉक के 284 मतदान केंद्रों में मतदान दल सकुशल पहुंच गए हैं। बरमकेला ब्लॉक में कुल मतदाता एक लाख 12 हजार 774 मतदाता है, जिसमें 56064 पुरुष मतदाता और 56707 महिला मतदाता तथा तृतीय लिंग के 3 मतदाता है।

सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामलों में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण हेतु 19 जनवरी को, द्वितीय चरण हेतु 22 फरवरी को एवं तृतीय चरण हेतु 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे से की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण हेतु 20 फरवरी, द्वितीय चरण हेतु 23 फरवरी एवं तृतीय चरण हेतु 25 फरवरी को की जायेगी। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को बिलाईगढ़ एवं 23 फरवरी को सारंगढ़ ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान होगा।
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
