सारंगढ़ बिलाईगढ़/ जिले के नगरीय निकाय का मतगणना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर और एसपी बिलाईगढ़ क्षेत्र के 4 नगर पंचायतों में जाकर वोटिंग परिणाम का अवलोकन किए वहीं सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद ने बरमकेला नगर पंचायत के मतगणना में शामिल हुए।

नगर पंचायतों में हार जीत

जिले के 6 नगर पंचायत के अध्यक्ष पद चुनाव अंतर्गत भटगांव में विक्रम कुर्रे ने जीता उन्होंने कमलेश कुर्रे को हराया। सरिया में कमलेश अग्रवाल जीते, उन्होंने नेमीचंद अग्रवाल को हराया। पवनी में कुलदीपक साहू जीते, उन्होंने झुमुक साहू को हराया। सरसींवा से गुलेचंद जीते, उन्होंने सोनिका नीतीश बंजारे हराया। बरमकेला में सत्यभामा मनोहर नायक जीते, उन्होंने सुनीता कपिल नायक को हराया, बिलाईगढ़ में दामोदर दुबे जीते, उन्होंने रामनारायण देवांगन को हराया।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
