रायगढ़. अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर खरसिया और छाल के बीच पलट गया. हादसे के बाद लाखों रुपए की शराब की बोतलें लूटने लोगों की होड़ लग गई. वहीं घटना के बाद कंटेनर का चालक और सह चालक फरार हाे गए.

अवैध शराब परिवहन की आशंका जताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची. कंटेनर को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. कंटेनर में यूपी का नंबर UP 78 DN 3531 लिखा है. अवैध शराब परिवहन की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी सुशील शर्मा की सख्ती, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की अगुवाई में बड़ी सफलता: 9.295 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - August 4, 2026
- 5 अगस्त आखिरी मौका: खेल पुरस्कारों के लिए तुरंत करें आवेदन… - August 4, 2026
- सारंगढ़:थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति, फरार ठग आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे…. - August 4, 2026




