दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर गांव में एक युवक की हत्या करने वाले 7 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात में घर में घुसकर इन्होंने पहले युवक को घर से घसीटकर बाहर निकाला था।

फिर गला घोंटा और धारदार हथियार से काट डाला। वारदात के 10 दिन बाद पुलिस ने हत्यारों को पकड़ लिया है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी की देर रात ककाड़ी के रहने वाले हड़मा हेमला के घर मलांगेर एरिया कमेटी के नक्सली पहुंच गए थे। उन्होंने पहले हड़मा को घर से बाहर निकाला। उस पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया।
उससे कहा कि तुम पुलिस को हमारी खबर देते हो। इसलिए मौत को सजा दी जा रही है। यह कहते हुए उसे मार डाला। वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर ही लाश फेंक दी थी। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस को सूत्रों से पता चला कि ये वारदात नक्सलियों की मलांगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने की है। जिसके बाद से उस पूरे इलाके में लगातार जवानों को ऑपरेशन पर भेजा जा रहा था। जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे थे। जिसके बाद इस घटना में शामिल कुछ लोगों को उसी गांव के अलग-अलग ठिकाने से पकड़ा गया। जिनकी शिनाख्त नक्सल संगठन के सदस्यों के रूप में हूई। पूछताछ और जांच में पता चला कि ये ग्रामीण की हत्या में शामिल थे। ASP आरके बर्मन ने बताया कि, सभी की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- नंदा सोड़ी (20), मिलिशिया सदस्य
- जोगा मड़काम (27), मिलिशिया सदस्य
- हांदा मरकाम (23), DAKMS
- नंदा सोरी (26), मिलिशिया सदस्य
- नंदा मरकाम (20), मिलिशिया सदस्य
- नंदा सोरी (36), मिलिशिया सदस्य
- सुला हेमला (25), मिलिशिया सदस्य
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
