दिनांक 13/02/25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़ में कलेक्टर श्री धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सेक्टर अधिकारियो एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गयी l बैठक में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों को परस्पर बेहतर समन्वय के साथ अपने निर्धारित मतदान केन्द्रो के मतदान दलों से तालमेल करते हुए मतदानकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों के बेहतर मिलाप, मतदान दलों के सुरक्षित रवानगी, मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया के व्यवस्थित संचालन, वोटों की काउंटिंग पश्चात सुरक्षित वापसी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये l
बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री इंद्रजीत बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय, एसडीएम सारंगढ़ श्री प्रखर चंद्राकर, एसडीएम बिलाईगढ़ श्रीमती वर्षा बंसल, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा,एसडीओपी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के साथ ही जिले के थानाप्रभारी, तहसीलदार, सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे l

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
