सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 फरवरी 2025/जिले के 6 नगर पंचायत बिलाईगढ़, बरमकेला,भटगांव, सरिया, सरसीवा, पवनी में मतदान का मतगणना 15 फरवरी को सिर्फ महिला निर्वाचन कर्मियों के द्वारा किया जाना है। प्रत्येक टेबल में 1 गणना पर्यवेक्षक और 2 गणना सहायक दोनों में महिला कर्मी ही काम करेंगी। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला व्याख्याताओं को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें वह ईवीएम मशीन को चालू कैसे करना है, उसमें अध्यक्ष और पार्षद दोनों के मतदान का परिणाम कैसे घोषित करना है, बारी-बारी से वार्ड अनुसार प्रत्याशियों के नाम उनको प्राप्त मत क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बताया जाना है, इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया।जिला मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी और एस आर अजय ने पाली पाली में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सभी कर्मियों को मत की गोपनीयता नियम का पालन करने के निर्देश दिए।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
