सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फरवरी 2025/ सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद की अध्यक्षता में और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों की उपस्थिति में
नगर पंचायत पवनी, बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा, सरिया और बरमकेला में हुए मतदान कार्य का समीक्षा किया गया। इस दौरान सामान्य परीक्षक ने सभी आंकड़ों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष जानकारी दी और किसी प्रकार की कोई असुविधा, शिकायत यदि कोई हो तो उसकी मांग की गई। इस प्रकार कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम बिलाईगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर मधु गबेल, लाइजनिंग सह खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा, तहसीलदार आयुष तिवारी, कोमल साहू, शनि राम पैकरा, कमलेश सिदार, देवराज सिदार आदि उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
