छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है. इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

जो 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इस बदलाव के चलते प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. किसी भी प्रकार की बारिश या तेज हवाओं की संभावना नहीं जताई गई है.
तापमान में लगातार होगी वृद्धि
प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 12 फरवरी तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.
बालोद में सबसे अधिक तापमान,
10 फरवरी को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान बालोद जिले में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिससे वहां गर्मी का एहसास होने लगा. वहीं, सबसे न्यूनतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जहां ठंड अब भी बनी हुई है.
आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार
प्रदेश में तापमान में लगातार वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के मध्य तक तापमान में और इजाफा हो सकता है.
छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों में आज का संभावित तापमान
आज छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रायपुर और दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की संभावना है, जबकि बिलासपुर में अधिकतम 36°C और न्यूनतम 14°C दर्ज किया जा सकता है. बस्तर संभाग में अधिकतम 35°C और न्यूनतम 17°C रहने की उम्मीद है, वहीं सरगुजा संभाग में तापमान सबसे कम रहने की संभावना है, जहां अधिकतम 32°C और न्यूनतम 12°C रह सकता है. यह अनुमानित आंकड़े हैं, वास्तविक तापमान में बदलाव संभव है.
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

