देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट ऑफर कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक नई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम दे रहा है।

इस स्कीम का नाम SBI ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट (SGRTD) है। इस योजना का मकसद पर्यावरण अनुकूल (Green) परियोजनाओं के लिए पैसा जुटाना और उनमें निवेश करना है।

कौन कर सकता है SBI ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट निवेश?
इस योजना में भारतीय नागरिक, एनआरआई (NRI) और एनआरओ (NRO) खाता धारक निवेश कर सकते हैं।
कितने समय के लिए होगा निवेश?
SBI ने इस स्कीम को तीन अलग-अलग पीरियड के लिए ऑफर कर रहा है।
1,111 दिन
1,777 दिन
2,222 दिन
कैसे करें अप्लाई?
शुरुआत में इस योजना का फायदा बैंक ब्रांच के माध्यम से लिया जा सकता है।
जल्द ही इसे योनो ऐप (YONO), इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से भी जोड़ा जाएगा।
इस स्कीम पर कितना ब्याज मिलेगा?
SBI की इस ग्रीन एफडी पर सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट से थोड़ा कम ब्याज दिया जा रहा है।
1,111 दिन – 6.65% सालाना ब्याज
1,777 दिन – 6.65% सालाना ब्याज
2,222 दिन – 6.40% सालाना ब्याज
सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा फायदा
सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को इस योजना के तहत अधिक ब्याज दरें मिलेंगी।
SBI के मौजूदा कर्मचारियों और सीनियर सिटीजन कर्मचारियों को अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलेगा।
हालांकि, NRI सीनियर सिटीजन और NRI कर्मचारी इस अतिरिक्त ब्याज के पात्र नहीं होंगे।
लोन और ओवरड्राफ्ट सुविधा
इस योजना में निवेश करने वालों को लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी।
यह सुविधा आमतौर पर अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी उपलब्ध होती है।
TDS का क्या होगा?
इस योजना पर भी आयकर नियमों के अनुसार TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) लागू होगा।
निवेशकों को अपनी आयकर योजना के अनुसार फॉर्म 15G या 15H भरने की आवश्यकता हो सकती है।
SBI ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट क्यों खास है?
यह फिक्स्ड डिपॉजिट पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करेगा।
इसमें एक तय पीरियड के लिए निवेश करने पर गारंटीड रिटर्न मिलेगा।
SBI ग्राहकों को सरल और सेफ निवेश का अवसर दे रहा है।
अगर आप कम जोखिम और निश्चित रिटर्न चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
