रायगढ़ – शहर में सड़क हादसे और इन हादसों में मौतों का सिलसिला जारी है,शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में जहां एक व्यक्ति की जान चली गई,वहीं आज रविवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई।

रायगढ़ के थाना सीटी कोतवाली अंतर्गत उर्दना चौक बेरियर के पास आज फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्य हो गई,वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर 12बजे उर्दना चौक के पास दो ट्रेलर के बीच तीन बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गए,तीनों युवक बेलादुला निवासी थे,जिनमें विवेक कुमार देवांगन (उम्र 14 साल) और आलोक यादव (उम्र 17) साल को गंभीर चोटें आई हैं वहीं शिवम् यादव (उम्र 20 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का इलाज जारी है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
