उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में कुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। घटना सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 6:30 बजे हुआ है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब आंखें खुली तो भयंकर मंजर देखा। देखिए भीषण हादसे की तस्वीरें- परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मची घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ। कुंभ से स्नान कर श्रद्धालु लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। घायल रामकुमार ने बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के बाद लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया। मैं सो रहा था अचानक से मेरी आंख खुली, तो यह मंजर देखा। घायलों में एक ही परिवार के कई लोग शामिल हादसे में रामकुमार की पत्नी, उनके साढ़ू-साली और बोलेरो चालक अनिल प्रधान की भी मौत हो गई। वहीं, रामकुमार, रामकुमार की मां, उनके दो बेटे, पिता, साढ़ू का बेटा योगी लाल, योगी लाल की पत्नी और बेटा घायल हो गए हैं। बोलेरो में सवार 3 लोग सुरक्षित एडिशनल एसपी सोनभद्र ने बताया कि महाकुंभ से लौट रही बोलेरो (CG 13 CA 1165) में 11 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही टेलर (RJ 02 GC 3612) से जोरदार टक्कर हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएससी बभनी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में बोलेरो में सवार 3 लोग सुरक्षित बच गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
