बेतिया। बेतिया में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि घटना मंगलवार की रात की है। जबकि पीड़िता सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान किशोरी को दो युवकों ने जबरन पकड़ लिया। उन्होंने बताया दोनों आरोपियों ने किशोरी को पास के एक बंगले में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी रेप किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार (18) और एक 17 वर्षीय किशोर शामिल है। दोनों मझौलिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन था। बेटी कार्यक्रम देखकर घर लौटी थी। घर के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और बंगले में ले जाकर दुष्कर्म किया।
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
