आधार कार्ड भारत में सबसे अधिक उपयोग होने वाला दस्तावेज है, जिसे लगभग 90% आबादी के पास है। यह सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, स्कूल-कॉलेज में प्रवेश और पहचान प्रमाण के लिए अनिवार्य है।

UIDAI द्वारा जारी किए जाने वाले आधार कार्ड में किसी भी जानकारी को अपडेट करवाने का विकल्प मौजूद है। अगर आपको अपनी फोटो बदलनी हो, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है। चलिए इसे विस्तार से समझते हैं।
कितने साल में करवाना चाहिए आधार कार्ड में फोटो अपडेट?
UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने की कोई निश्चित समयसीमा नहीं है। यह पूरी तरह आपकी सुविधा पर निर्भर करता है। हालांकि, सलाह दी जाती है कि हर 10 साल में एक बार आधार कार्ड की फोटो को अपडेट करवा लेना चाहिए। अगर बच्चे का आधार कार्ड 5 साल की उम्र में बना है, तो 15 साल की उम्र के बाद उसे बायोमेट्रिक अपडेट के साथ फोटो बदलवाने की जरूरत होती है।
यह अपडेट आवश्यक है क्योंकि समय के साथ चेहरे की पहचान में बदलाव आ सकते हैं, और एक अद्यतन फोटो पहचान की प्रक्रिया को सुगम बनाती है।
आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने की प्रक्रिया
अगर आप अपना आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
अपने इलाके में मौजूद आधार सेवा केंद्र का पता लगाएं। आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।
आधार केंद्र पर एक अपडेट फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
आधार केंद्र पर आपकी नई फोटो खींची जाएगी।
फोटो अपडेट के लिए ₹100 की निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) दिया जाएगा, जिससे आप अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ दिनों में आपका नया आधार कार्ड तैयार हो जाएगा, जिसमें आपकी नई फोटो होगी।
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
