बिलासपुर। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां रिवरव्यू रोड स्थित फुटपाथ पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां सड़क किनारे एक नवजात शिशु का आधा कटा हुआ शव पाया गया है।

शव के मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, और इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस को संदेह है कि कुत्तों ने शव को सड़क तक खींच लाया होगा। आसपास के लोगों ने नवजात के शव को देखा और इसकी सूचना 112 को दी, सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
