उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मानवता को तार तार व शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर 3 महिलाओं को न्यूड कर पूरे गांव में घुमाया गया. जहां तीनों महिलाएं उस युवक की मां और चाची हैं, जिस पर शादीशुदा महिला को भगा ले जाने का आरोप है.
बताया जा रहा है कि, इस दौरान तीनों महिलाओं को बुरी तरह से मारा-पीटा भी गया था. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि, नग्न कर घुमाने के आरोपों की कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि, मुस्लिम युवक पर दलित लड़की को भगाने का आरोप है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है. जबकि, घटना 2 जनवरी की बताई जा रही है. वहीं, महिलाओं का आरोप है कि घटना के दौरान गोरखपुर के गुलरिहा थाने के पुलिसकर्मी भी आरोपियों के साथ मौजूद थे. उन्होंने भी महिलाओं की पिटाई की. बता दें कि, दोनों समुदायों के बीच तनाव की हालात को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार की लड़की की शादी गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक युवक से हुई थी. जहां बीते 31 दिसंबर को महिला गायब हो गई. जिसके बाद ससुराल वालों ने बहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. जब पुलिस इस मामले की छानबीन करने कुशीनगर में महिला के मायके पहुंची. तो मायके वालों ने अपने घर के पास ही मुस्लिम परिवार के युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया. इसके बाद वे लोग युवक के घर पहुंचे और घर वालों से बाहर आने को कहा. घर पर कोई पुरुष न होने के कारण महिलाओं ने बाहर आने से साफ मना कर दिया.
आरोपियों ने मारपीट कर बनाए वीडियो- पीड़ित महिलाएं
उधर, पीड़ित महिलाओं का कहना है कि, इसके बाद महिला के घर वाले जबरन घर में घुस आए और युवक की 60 साल की मां और 40-40 साल की दो चाचियों को घर से बाहर घसीट लाए. इसके बाद तीनों के कपड़े फाड़ दिए. फिर तीनों महिलाओं को नग्न करके पूरे गांव में सरेंराह घुमाया. इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की. इस घटना के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. जिन्होंने महिलाओं के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया.
पीड़ित महिलाओं के शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR
हालांकि, इस घटना का संज्ञान आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की, लेकिन सभी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं. जहां दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और बलवा करने का मामला दर्ज किया है.
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
