भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही पांच हजार का चमचमाता नोट जारी करने वाला है. जब से लोगों ने इस खबर को सुना है, वे सच में हैरान हो गए है. क्योंकि आरबीआई ने हाल ही में दो हजार रुपये के नोट वापस ले लिए हैं.

ऐसे में पांच हजार का नया नोट जारी करना लोगों को परेशान कर रहा है.
सोशल मीडिया पर प्रचलित इस खबर से लोग जिज्ञासु हो गए हैं. बता दें, वर्तमान में भारत में सबसे बड़ा नोट 500 का है. इसके अलावा, 200, 100, 50, 50 10 रुपये के नोट भारत में प्रचलित है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर से व्यापारी वर्ग बड़ा लेनदेन करने वाले लोगों के बीच चर्चाएं शुरु हो गई है.
आजादी के बाद 10 हजार रुपये का नोट भी हुआ था जारी
बता दें, देश की आजादी के बाद पांच हजार 10 हजार रुपये के नोट जारी किए गए थे. 1954 में एक हजार रुपये के नोट जारी हुए थे. साल 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने एक हजार, पांच हजार 10 हजार रुपये के नोटों को चलन से हटा दिया है. भ्रष्टाचार काले धन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ये फैसला किया था. आकाशवाणि से सरकार ने ये घोषणा की थी.
खबर पूरी तरह से फर्जी है
न्यूजनेशन आपको बता रहा है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा एकदम फर्जी है. आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है. यह खबर पूरी तरह से झूठी है. इसका कोई आधार नहीं है.
आरबीआई ने क्या कहा
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मामले में कहा कि पांच हजार रुपये का कोई भी नोट जारी करने की कोई भी योजना नहीं है. बड़े मूल्यवर्ग के नए नोटों को जारी करने के मूड में आरबीआई नहीं है. आरबीआई का कहना है कि देश की वर्तमान मुद्रा व्यवस्था देश की आर्थिक जरूरतों के लिए पर्याप्त है. बड़े बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
