सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती अंधभक्ति की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने शंकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए अपनी जीभ काटकर भगवान को अर्पित कर दी.

घटना के बाद छात्रा लहूलुहान हालत में मंदिर में मौजूद है. बताया जा रहा है कि जीभ काटने के बाद छात्रा ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया है और साधना में लीन हो गई है. इस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. यह पूरा मामला फ़ोगरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा गांव का है.
जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने कागज पर एक संदेश लिखा है जिसमें उसने कहा है कि वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी. साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर गुल ओर अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है. साथ ही उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो खुद को मार डालेगी. परिजनों और गांववालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया है और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
