बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से घर जलकर राख हो गया. इस हादसे में परिवार के चार लोग झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

घायलों को सीएचसी कसडोल पहुंचाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा. यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बैगनडबरी की है.
जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर फटने से युग, अनु, देवकी और सत्यप्रकाश घायल हुए हैं. पीड़ित परिवार आज ही कसडोल से सिलेंडर रिफिल कराकर लाया था. सिलेंडर फटने से पीड़ित धनीराम अजगले का पूरा घर जलकर राख हो गया है. घर में रखे धान का पैसा 70 हजार सहित बाइक भी जल गई.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




