सारंगढ़ : पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ निमिषाा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर हत्या के मामले में पिछले 02 वर्ष से फरार 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

विदित हो कि 02 वर्ष पूर्व दिनांक 01.08.2022 को प्रार्थी के द्वारा थाना सरिया में इस आशय से रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटनास्थल ग्राम नदीगांव सुरजगढ़ महानदी पुल के खंभा नं0 34-35 के मध्य एक अज्ञात महिला एवं एक अज्ञात पुरूष का शव पानी में तैर रहा है जो सुचक की रिपोर्ट पर मर्ग 50 31/2022, 32/2022 धारा 174 जा०फी० कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शवों का पोष्टमॉर्टम कराया जाकर रिपोर्ट प्राप्त किया गया जो रिपोर्ट में डॉ० द्वारा बताया गया कि अज्ञात मृतकों का गला घोंटकर हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है। उक्त पी०एम० रिपोर्ट के आधार पर अपराध का घटित होना पाये जाने से थाना सरिया में अप०कर 146/2022 घारा 302, 201, 120 (बी), 34 भा०द०वि० का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया जाकर मृतकों के पुत्र सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालानी कार्यवाही किया गया था। उपरोक्त प्रकरण में अन्य 02 आरोपीवान- छत्रमोहन यादव सा० झिमकी चौकी कोतबा एवं दशरथ यादव साकिन मटपहाड़ थाना बागबहार जिला जशपुर (छ०ग०) के घटना दिनांक से लगातार अपने सकुनत से फरार थे जिनका धारा 173(8) जा०फौ० के तहत विवेचना किया जा रहा था जो इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.12.2024 को मुखबीर की सुचना आरोपी छत्रमोहन यादव पिता नाधोराम यादव उम्र 45 वर्ष साकिन झिमकी पुलिस चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ०ग०) को उसके सकुनत पर दबिश देकर आरोपी के मिलने पर उसे थाना सरिया लाया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 302, 201, 120 (बी), 34 भादवि का अपराध सबुत पाये जाने से उसे आज दिनांक 21.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण का एक अन्य संलिप्त आरोपी दशरथ यादव अभी भी फरार है जिसकी शीघ्र हीं गिरफ्तारी की जायेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी सरिया स०उ०नि० टीकाराम खटकर, प्र०आर० ताराचंद रातड़े, भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक राजकुमार साव एवं चौकी प्रभारी कोतबा जिला जशपुर उप निरीक्षक राकेश सिंह एवं उनके पुलिस स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
- मिर्च की खेती से बदली दशमत की तकदीर, 40 क्विंटल उत्पादन से 2 लाख की बिक्री… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोतरी में स्वच्छता, बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर… - September 23, 2026
- उज्ज्वला ने बदली शारदा बाई की रसोई, धुएं से मिली राहत.. - September 23, 2026
