छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसी कारण से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट हुई है, जिसके वजह से रात के साथ अब दिन में भी कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों को लेकर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन शीतलहर रहने की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक मौसम में अभी कोई बदलाव नहीं होगा।
मौसम एक्सपर्ट ने कही ये बात
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन शुरू हो गया है। अब ओस की बूंदें जमकर बर्फ बदलने लगी है। हालांकि अब न्यूनतम तापमान में अब बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ऐसे में ठंड कंपकंपाने लगी है। रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को रायपुर में ठंड बढ़ी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।
छत्तीसगढ़ में ठंड से जुड़े बड़े पॉइंट
प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ में ठंड का कारण क्या है?
उत्तर: छत्तीसगढ़ में ठंड का मुख्य कारण ठंडी हवाओं का आगमन है, जो रात और दिन दोनों में तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं।
प्रश्न 2: वर्तमान में छत्तीसगढ़ में ठंड की स्थिति कैसी है?
उत्तर: वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, विशेष रूप से मैदानी इलाकों और सरगुजा संभाग में। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
प्रश्न 3: छत्तीसगढ़ में ठंड के दौरान तापमान में गिरावट कब तक जारी रहेगी?
उत्तर: मौसम विभाग के अनुसार, अगली 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन आगामी कुछ दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है।
प्रश्न 4: छत्तीसगढ़ में ठंड को कैसे सहन करें?
उत्तर: ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन सकते हैं और अलाव का सहारा ले सकते हैं। ठंड में अधिक से अधिक गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन भी फायदेमंद होता है।
प्रश्न 5: क्या छत्तीसगढ़ में ठंड के कारण किसी विशेष अलर्ट का पालन करना चाहिए?
उत्तर: हाँ, मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए, लोगों को सतर्क रहना चाहिए और ठंड से बचने के उपाय अपनाने चाहिए।
- मिर्च की खेती से बदली दशमत की तकदीर, 40 क्विंटल उत्पादन से 2 लाख की बिक्री… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोतरी में स्वच्छता, बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर… - September 23, 2026
- उज्ज्वला ने बदली शारदा बाई की रसोई, धुएं से मिली राहत.. - September 23, 2026
