सारंगढ़ : स्वास्थ्य हमारी सबसे मूल्यवान संपत्ति है। आज की रफ्तार भरी दुनिया में, बहुत से लोग अच्छी सेहत के महत्व को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। “स्वास्थ्य ही धन है” यह वाक्यांश हमें याद दिलाता है कि अच्छा स्वास्थ्य एक संतुष्ट जीवन की नींव है। इसके बिना बाकी सब कुछ बेकार हो जाता है।

अच्छा स्वास्थ्य होने से हम जीवन का भरपूर आनंद ले पाते हैं, अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं। यह हमारे दिमाग और शरीर को मज़बूत रखता है, जिससे हमें चुनौतियों से पार पाने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए एक संतुष्ट जीवन के लिए अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना ज़रूरी है। याद रखें स्वास्थ्य में निवेश करना खुशी और सफलता में निवेश करना माना जाता है।
पूर्व तिथि में हुआ बदलाव –
पूर्व में सेहत की पाठशाला 15 दिसंबर को होनी थी जिसके लिए निर्धारित सीट 60 रखी गई थी, लेकिन लोगों में उक्त पाठशाला के लिए उत्सुकता को देखते हुए आयोजकों को सीटें बढ़ानी पड़ी वर्यमान में 100 सीटें निर्धारित है, इसलिए जगह और तिथि में भी बदलाव की गई है।
22 दिसंबर को होटल श्री ओम में लगेगी सेहत की पाठशाला –
सारंगढ़ में फैमिली डे – सेहत की पाठशाल को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उक्त कार्यक्रम अब 22 दिसंबर को होटल श्री ओम में आयोजित होंगी जहाँ सिर्फ 100 लोगों के लिए प्रवेश पत्र दिया जाएगा।
फन- मस्ती के साथ सीखेंगे स्वस्थ्य जीवन का रहस्य –
आयोजकों नी बताया कि सेहत की पाठशाला में सेहत की जानकारी के साथ फन, मस्ती, डांस, स्टोरी के साथ उत्तम भोजन की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि इसे फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकें इसलिए इसका नाम फैमिली डे दिया गया है, जहाँ हम खुद के साथ पुरे परिवार को फिट रख सकेंगे।
*सेहत की पाठशाला – फैमिली डे – सारंगढ़*
दिनांक – 22 दिसंबर
स्थान – सारंगढ़ (होटल श्री ओम (
कुल प्रवेश -100
असुविधा से बचने के लिएअग्रिम पंजीयन हेतु सम्पर्क करें –
9340722440, 9977115959
9617902966, 9098554189

- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

