पत्नी के अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर मुरादाबाद में एक पति ने मुगलपुरा निवासी महिला को बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। वह शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता चला आ रहा है।

पीड़िता के अनुसार इन दिनों वह बीमार है। इसके बाद भी पति जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। रविवार को आरोपी ने उससे ऊपर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर बेल्ट उतार कर पीड़िता को बुरी तरह पीटा। आरोपी ने जान से मारने तक की धमकी दी।
किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से खुद को बचाई और थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। एसओ मुगलपुरा कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
