छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में समाज की ओर लगाए गए भारी-भरकम दंड (जुर्माना) से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

उसने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उसने रकम वापसी की गुहार लगाई थी। कोई सुनवाई नहीं होने के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के सन्ना थाना इलाके के गाड़ाकोना गांव का है। यहां के रहने वाले यादव समाज के युवक का प्रेम-प्रसंग एक शादीशुदा महिला के साथ चल रहा था। समाज के लोगों को इसकी भनक लगने पर बैठक हुई। बैठक में समाज के नेताओं ने युवक पर दो लाख रुपए का अर्थदंड लगा दिया। इसी के चलते युवक परेशान था। उसने अपने रकम की वापसी को लेकर फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। रकम वापसी को लेकर कही से कोई पहल नहीं होने के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला अब पुलिस तक पहुंचा गया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
