राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला में सार्वजनिक नल से पानी भरने के विवाद में एक महिला ने दूसरी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पानी भरने को लेकर होने वाले आये दिन के विवाद से तंग आकर महिला ने तड़के दूसरी महिला पर पत्थर से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

राजनांदगांव पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी वारदात के 48 घंटे के भीतर सुलझाने में सफलता हासिल की है। हत्या की ये वारदात राजनांदगांव जिला के डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 30 नवंबर की सुबह स्थानीय लोगों ने रूखमणी बाई की लहूलुहान लाश झाड़ियों के बीच देखी थी। मृतिका के बेटे ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करायी थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए मौके पर एफ.एस.एल. की टीम, डॉग स्कॉड और सायबर सेल की मदद ली गयी।
एडिशनल एसपी राहुल देव ने बताया कि हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम द्वारा सबसे पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया। इसके साथ ही मुखबीरों को सक्रिय कर वारदात से जुड़े कड़ियों को पिरोने की प्रयास शुरू किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि मृतिका रूखमणी बाई साहू और भुनेश्वरी विश्वकर्मा दोनों बस स्टेण्ड के शौचालय के पास नल से पानी भरने आये थे। इस कड़ी के मिलने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर भुनेश्वरी विश्वकर्मा को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर भुनेश्वरी विश्वकर्मा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। महिला ने हत्या का खुलासा करते हुए बताई कि वे दोनो रोजनाना वहां पानी भरने आते थे। इस दौरान पानी भरने के को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। जिससे भुनेश्वरी अपने आप को मानसिंक रूप से प्रताड़ित होना महसूस करती थी। इसी बात को लेकर भुनेश्वरी विश्वकर्मा ने रूखमणी बाई को रास्ते से हटाने की ठान ली। महिला ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने के नियत से दिनांक 30 नवंबर की तड़के साढ़े 3 बजे मृतिका रूखमणी बाई के नल के पास आने से पहले ही पहूंच गयी थी। सुबह करीब 4 बजें रूखमणी के वहां पहुंचते ही,मौका देख कर भुनेश्वरी विश्वकर्मा ने पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया गया।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
