अंबिकापुर के नमनाकला इलाके के रहने वाले गौरव वर्मा जो एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं, उन्हें स्पीड पोस्ट से एक लेटर मिला है। जिसमें उन्हें भद्दी भद्दी गालियां लिखते हुए अनजान शख्स द्वारा 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई है। साथ ही फिरौती मांगने वाले ने फिरौती की रकम नहीं देने पर गौरव के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।

अंबिकापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले गौरव वर्मा के पास एक अनजान शख्स के द्वारा भेजा गया धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें गौरव वर्मा से 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई है और फिरौती नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में किए जाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
इस खत में आरोपी ने पैसे भिजवाने की जगह भी बताई है और दिन भी तय कर दिया है। इस खत के मिलने के बाद गौरव अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद आशंकित हैं, तो वहीं गांधीनगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह किसी की बदमाशी है या इस मामले में कोई पुरानी रंजिश है या फिर किसी ने गंदा मजाक किया है, यह खुलासा तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन जिस तरह से स्पीड पोस्ट के जरिए धमकी भरा खत पीड़ित को मिला है उससे पीड़ित के परिवार के लोग भी डरे सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

