तखतपुर। धान की फसल रखवाली करने आए किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की शिनाख्ती मनोहर के रूप में हुई है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया का है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. फारेंंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही.
जानकारी के मुताबिक, किसान मनोहर धान की रखवाली के लिए रात में खेत आया था. गले में केबल तार कसकर उसकी हत्या की गई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा कि मृतक तीन दिनों से घर नहीं गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही. इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा, घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
