छत्तीसगढ़ में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है।

बताया गया कि अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान सरगुजा में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका के रूप में उपस्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वातावरण में नमी का स्तर लगातार घट रहा है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। इसका असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
शनिवार को कुछ ऐसा रहा तापमान
शनिवार को प्रदेश में सरगुजा सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में 17.1, दुर्ग में 14, सूरजपुर में 11.3, कोरबा में 14.1, कोरिया में 12, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 12, राजनांदगांव में 16, 14 बालोद में 15.3, कांकेर में 18.6, बस्तर में 17.6, दंतेवाड़ा में 18.1 तापमान दर्ज किया गया।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

