सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर धर्मेश साहू ने सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला के साथ सामुदायिक अस्पताल सारंगढ़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ओपीडी में आए मरीजों और आईपीडी में भर्ती मरीजों से हॉस्पिटल की व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। इसके साथ हो पोषण पुनर्वास अंतर्गत कमजोर बच्चों, दवा वितरण केंद्र, ऑपरेशन थियेटर, प्रसव के बाद परिजन और शिशुओं के लिए आरक्षित कमरे, ऑक्सीजन प्लांट, क्लब हाउस का निरीक्षण किया। ऑपरेटर ने ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन और सप्लाई की जानकारी कलेक्टर को दी। इस अवसर पर एसडीम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू व वर्षा बंसल, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

