कोरबा। उर्जाधानी कोरबा में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि, एक शराबी शख्स ने अपनी बीवी और बेटी पर चाकूओं से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में दोनो गंभीर तौर पर घायल हो गए है, जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

आरोपी ने तैश में आकर अपने घर पर आगजनी भी की है। इससे घर पर रखे सामान भी जलकर ख़ाक हो गए है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया है। पूरा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। फ़िलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
शुरुआती जांच और पूछताछ में पता चला है कि आरोप हमलावर शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था। वह अपनी पत्नी से संबंध बनाने की मांग करने लगा। लेकिन उसने मना कर दिया। बीवी का ये इंकार शराबी पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने मौके पर मौजूद अपनी बेटी और बीवी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दोनों इस हमले में गम्भीर तौर पर घायल हुए है। उनका इलाज जारी है जबकि कोतवाली पुलिस आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 396, 351, 115, 326 के तहत पंजीबद्ध कर लिया है। उसकी खोजबीन की जा रही है। मामले पर कोरबा एएसपी ने बताया है कि, आरोपी आदतन शराबी है। वह शराब के नशे में घर आकर अक्सर मारपीट करता है। पति के इसी दुर्व्यहार और स्वभाव से तंग आकर पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अलग घर में रहती है। लेकिन शराबी पति वहां भी उससे विवाद करने पहुंच गया था।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




