देश के कई राज्यों में मानसून की विदाई के बाद ठंड का दौर शूरू हो चुका है। राजधानी दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।

मौसम विभाग ने 23 से 25 अक्टूबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। 24-25 अक्टूबर को तटीय क्षेत्र के कई स्थानों पर 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।
आपको बता दें कि मध्य अंडमान सागर में एक संभावित चक्रवात धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ा रहा है। यह 23 अक्टूबर को चक्रवात में बदल जाएगा। इसे 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है। जिसका असर ओडिशा-पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है। 24 और 25 अक्टूबर को भारी वर्षा होगी।
ओडिशा का हाल बुरा
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह यहां 22 और 23 अक्टूबर के बीच चक्रवाती तूफान की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में आज का मौसम काफी क्रिटिकल रह सकता है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
