मध्यप्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने 16 साल से घर में कैद रखा था। जिसके बाद अब पुलिस ने पीड़ित महिला को मुक्त कराया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

बता दें कि, यह पूरा मामला सन 2008 का है। जहां एक ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बहू को 16 सालों तक घर में कैद रखा था और उसे अपने मायके वालों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा था। जिसके बाद महिला के मायके वालों ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानू साहू का विवाह 2006 में हुआ था, लेकिन ससुराल वालों ने उसे 2008 से मिलने नहीं दिया था। रेस्क्यू की गई महिला का हाल देखकर पुलिसकर्मी भी कांप गए, पीड़िता हड्डियों के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी, 40 साल उम्र की महिला का वजन महज 40 किलो से भी कम था और वह बेहोशी की हालत में थी, फिलहाल उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

मामले में बताया गया कि, महिला के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर दिया गया था और उन्हें कहीं और भेज दिया गया था। पड़ोसियों ने बताया कि, ससुराल पक्ष के प्रताड़ना के कारण पीड़िता की हालत खराब हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को उसके ससुराल से मुक्त कराया और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए परिजनों के साथ अस्पताल रवाना किया। वही अब पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
