बिलासपुर: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वीडियो शेयर किया। जिसमें उसने अपने पड़ोसी सहित कई लोगों पर प्रताड़ना और छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाया है।

महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर SP ने इसकी पुष्टि की है।
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के पीछे कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।

महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट में वीडियो जारी किया है, जिसमें अपने मकान मालिक और अन्य लोगों पर छेड़छाड़ कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
