जशपुर। देश के हर कोने से इन दिनों मासूम बच्चियों से लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर कड़े सवाल उठ रहे हैं। आए दिन सामने आ रही दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदातों ने लोगों का चैन छिन लिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जशपुर से प्राचार्य आर बी निराला द्वारा गंदी हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। प्राचार्य पर छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

यह पूरा मामला स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का बताया जा रहा है। छात्राओं का कहना है कि, प्राचार्य उन्हें चॉकलेट देकर अपने चेंबर में अश्लील गाने पर डांस करने को कहते हैं। इतना ही नहीं प्राचार्य पर शिक्षक दिवस के दिन भी छात्रों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोपों के प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया। हालांकि, मामले की जांच फिलहाल पूरी नहीं हुई है, अब कलेक्टर के नोटिस का जवाब उन्हे 3 दिन के अंदर देना होगा, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
